यूरोप महाद्वीप को जानिये | Know the continent of europe

 यूरोप महाद्वीप को जानिये | Know the continent of europe

यूरोप महाद्वीप

यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टी से आस्ट्रेलिया को छोड़कर अन्य सभी महाद्वीपों से छोटा है.

काकेशश पर्वत एशिया महाद्वीप को यूरोप से पृथक करता है. इस महाद्वीप में 46 देश है.



यूरोप महाद्वीप उत्तर में उत्तरी ध्रुव सागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और काला सागर तथा पश्चिम में अंध महासागर से घिरा है.

यूरोप का सर्वोच्च शिखर एल्बुर्ज 5642 मी रूस में स्थित है.

यूरोप महाद्वीप की सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी डेन्यूब 2842 किमी लम्बी आस्ट्रिया, बुल्गारिया, चैक, स्लोवाकिया, युगोस्लाविया और रूमानिया से होकर बहती हुई युक्रेन की सीमा के निकट काला सागर में गिरती है.

डेन्यूब नदी के तट पर बुडापेस्ट, बुखारेस्ट, वियाना और बेलग्रेड बंदरगाह स्थित है.

यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर लंदन है, जो टेम्स नदी के तट पर बसा है.

फ्रांस की राजधानी पेरिस है, जो सीन नदी के तट पर बसा है. यह विश्व का सुन्दर नगर माना जाता है. इसे फैशन की नगरी भी कहा जाता है.

यूरोप के यूक्रेन गणराज्य विश्व का प्रमुख गेहूँ उत्पादक क्षेत्र है, जो विश्व का अन्न भंडार या रोटी की डलिया कहलाता है.

इटली विश्व का सर्वाधिक अंगूर व जैतून उत्पादक देश है.

राइन नदी का जलमार्ग यूरोप का सर्वाधिक व्यस्त अत: स्थलीय जलमार्ग है.

यूरोप का सबसे महत्वपूर्ण रेलमार्ग ओरियन्ट रेलमार्ग है, जो फ्रांस के पेरिस नगर में टर्की के कुस्तुन्तुनिया नगर के मध्य तक जाती है.

क्षेत्रफल की दृष्टी से विश्व का सर्वाधिक बड़ा देश रूस, यूरोप महाद्वीप में स्थित है.

शेम्पेन शराब विश्व में सबसे अधिक फ्रांस में बनती है. फ्रांस सूरा और सुन्दरियों का देश भी कहा जाता है.

यूरोप के अधिकांश देश को तीन और से सागरों द्वारा घिरा होने के कारण प्रायद्वीपों का महाद्वीप कहा जाता है.

यूरोप के फ़िनलैंड को झीलों का देश कहते है.

यूरोप का ब्लैक फ़ॉरेस्ट भ्रन्शोत्थ पर्वत है.

इटली को यूरोप का भारत कहा जाता है, क्योकि यह भी भारत की तरह कृषि प्रधान देश है. यहाँ हिमालय की तरह आल्प्स पर्वत है.

यूरोप में जल विद्युत का सर्वाधिक विकास इटली और स्वीडेन में हुआ है.

फ्रांस को ह्राइन यार्ड और नार्वे को फियोर्ड तटों का देश कहते है.

इंग्लिश चैनल फ्रांस को यूनाइटेड किंगडम से अलग करता है.

गल्फ स्ट्रीम जलधारा यूरोप का गर्म कम्बल के उपनाम से जाना जाता है.

स्विट्जरलैंड को यूरोप का खेल का मैदान कहा जाता है.

नीदरलैंड ने उत्तरी सागर के तट के साथ बड़े-बड़े तटबंध बनाकर समुद्र से भूमि प्राप्त की है. इन तटबंधो को डाइक कहते है. इस प्रकार प्राप्त भूमि को पोल्डर कहते है.

विश्व की सबसे लम्बी सुरंग फ्रांस और इटली के बीच माउंट ब्लाक में बनी हुई है. यह 12 किमी लम्बी है.

आल्प्स पर्वत का सर्वाधिक विस्तार स्विट्जरलैंड में है.

स्विट्जरलैंड और इटली के बीच ग्रेट सेंट बरनार्ड दर्रा मार्ग प्रदान करता है.

आस्ट्रिया और इटली के बीच ब्रेनर दर्रा मार्ग प्रदान करता है.

विश्व का सबसे लम्बा भूमिगत रेलमार्ग लंदन और पेरिस को जोड़ता है.

पो नदी को इटली की गंगा कहा जाता है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section