अफ्रीका महाद्वीप भूगोल Africa Info Hindi

अफ्रीका महाद्वीप

एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका महाद्वीप है, जो जिब्राल्टर जलसन्धि द्वारा यूरोप से प्रथक होता है.

अफ्रीका में बुशमैन कालाहारी, पिग्मी, बद्दू सहारा मरुस्थल में मिलने वाली प्रमुख आदिम जातियाँ है.

विश्व का सर्वाधिक गर्म स्थल अल अजीजीया लीबिया, अफ्रीका में ही स्थित है. यहाँ अब तक सर्वाधिक तापमान 136 डिग्री एफ 58 डिग्री सी 13 सितम्बर 1922 को रिकॉर्ड किया गया.

अफ्रीका की कांगो नदी विषुवत रेखा को और लिंपोपो नदी मकर रेखा की दो बार काटती है.

गोल्ड कोस्ट के नाम से जाना जाने वाला देश घाना है.

अफ्रीका में सीसल नामक पौधे से जूट पैदा होता है.

अफ्रीका को अंध महाद्वीप कहते है. क्योकि यह आर्थिक, सामाजिक, आद्योगिक, सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है.

अफ्रीका में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश नाइजीरिया है.

अफ्रीका का सर्वाधिक नगरीकृत देश लीबिया है.

अफ्रीका महाद्वीप Africa

इस महाद्वीप में नाइजर नदी को पाम तेल की नदी कहा जाता है.

अफ्रीका महाद्वीप का एकमात्र ऐसा महाद्वीप है, जिसमे से कर्क व मकर दोनों रेखाए गुजरती है.

कांगो देश को वनों का देश कहा जाता है. विश्व में जल विद्युत शक्ति की सम्भावित क्षमता सबसे अधिक इसी देश में है.

किलिमंजारो के पूर्वी ढलानों पर कहवा की कृषि छ्ग्ना जनजाति द्वारा की जाती है.

अफ्रीका का जोहान्सबर्ग नगर विश्व के प्रमुख स्वर्ण उत्पादक नगरो में एक है.

अफ्रीका का ट्रांसवाल क्षेत्र जेवरा और जिराफ जानवरों के लिए विश्वविख्यात है.

अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान सवाना और शीतोष्ण घास के मैदान वेल्ड कहलाते है.

अफ्रीका का सबसे लम्बा रेलमार्ग केप काहिरा रेलमार्ग है, जो दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के केपटाउन नगर से मिस्र के काहिरा नगर तक जाती है.

मिस्र में स्वेज नहर है, जो लाल सागर को भूमध्य सागर से मिलाती है. इस नहर का निर्माण 1869 ई में किया गया. जिसके कारण यूरोप से भारत आने में 7000 किमी दूरी की बचत होती है. इसकी लम्बाई 168 किमी है. मिस्र द्वारा 1956 ई इस नहर का राष्ट्रीयकरण किया गया है.

अफ्रीका के कालाहारी मरुस्थल में शुतुरमुर्ग नामक चिड़ियाँ मिलती है.

अफ्रीका में किम्बरले खान दक्षिण अफ्रीका विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान है.

विश्व का सबसे विशाल हीरा 3106 केरेट को दक्षिण अफ्रीका की प्रीमियर खान से जनवरी 1905 ई को सर थामस कुलियान ने खोजा था. इसलिए इसका नाम कुलियान हीरा रखा गया.

अफ्रीका महाद्वीप में विश्व का सबसे विशाल मरुस्थल सहारा 8400000 वर्ग किमी स्थित है. चाड झील इस मरुस्थल में स्थित प्रमुख झील है.

अफ्रीका में अबीसीनिया का पठार व दक्षिणी अफ्रीका का पठार स्थित है.

दक्षिण अफ्रीका के जोहसवर्ग के स्वर्णनगर तथा किम्बरले को हीरो का नगर कहा जाता है.

अफ्रीका महाद्वीप के सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला देश कीनिया है.

अफ्रीका में सर्वाधिक जैतून उत्पादित करने वाला देश ट्यूनीशिया है.

स्टेनली जलप्रपात कांगो नदी पर और विक्टोरिया प्रपात जाम्बेजी नदी पर स्थित है.

आस्वान बाँध नील नदी पर बना है.

नील नदी का उद्गम स्थल विक्टोरिया झील है.

दक्षिण अफ्रीका के छ देशो अंगोला, बोत्सवाना, मोजाम्बिक, तंजानिया, जाम्बिया और जिम्बाब्वे को फ्रन्टलाइन स्टेट्स व सीमावर्ती राज्य कहा जाता है.

हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका, अफ्रीका के पूर्वी भाग को कहा जाता है. इसमें मुख्य रूप से इथीयोपिया, सोमालिया और जिबूती नामक देश आते है.

नील नदी पर बसा सबसे बड़ा शहर काहिरा है.

एन्टवर्प विश्व का हीरा व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र है.

विश्व में स्वर्ण नगर से विख्यात नगर जोहेंसवर्ग है.

अफ्रीका का प्रमुख खजूर उत्पादक देश मिस्र है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section